नए काम्प्लेक्स की दुकानें नीलाम करने की तैयारी
निज संवाददाता
परासिया, 26 दिसंबर। नगर पालिका ने आज नए बस स्टेंड कांपलेक्स के सामने से अतिक्रमण हटाए। बीते कई वर्षों से लोग यहां अतिक्रमण कर फल, पान दुकान, होटल आदि चला रहे थे। नगर पालिका ने यहां नया कांपलेक्स बनाया है।
अतिक्रमण के कारण दुकानें नीलाम नहीं हो पा रही थी। दुकानें नीलाम कर नगर पालिका अपनी आय में वृद्वि करना चाह रही है। बीते दिनों सफाई कर्मचारियों के आंदोलन से नगर पालिका को बडी राषि कर्मचारियों को देना पड रहा है। इसके अलावा कई भुगतान भी लंबित है। ऐसे में नगर पालिका शीघ्र अपनी आय में इजाफा करना चाहती है।
दुकानें हटाने वाले लोगों से कहा गया है कि वे कांपलेक्स के समीप दुकाने लगा सकते है। अभी लोगों ने किनारे पर दुकानें लगा ली है। नगर पालिका का राजस्व विभाग का पूरा अमला अतिक्रमण हटाने पहुंचा। लोगों ने अपने अतिक्रमण खुद भी हटाए। देर शाम तक पूरी तरह अतिक्रमण हटाया जा चुका था। विस्थापितों ने कहा कि उनके भविष्य की ओर भी नगर पालिका को ध्यान देना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष गीता यादव ने कहा कि नगर पालिका सभी का हित देखेगी। विस्थापितों के लिए क्या बेहतर हो सकता है इस पर वे विस्थापितों के साथ चर्चा कर कोई समाधान निकालने का प्रयास करेंगी।
नन्हें बच्चे दुकान बचाने में लगे
बडे गलती करते है और प्रभावित छोटे बच्चे होते है। इसका उदाहरण आज कांपलेक्स के सामने से अतिक्रमण हटाने के दौरान दिखा। बडे लोगों ने अतिक्रमण किया। नगर पालिका का अमला तोडने पहुंचा। इस बीच दो नन्हें बच्चे अपनी दुकान के गिरे हुए बांस आदि को संभालने का प्रयास करते दिखे।