क्रिकेटर्स ने कुछ इस तरह मनाया क्रिसमस,धवन ने किया डांस तो सहवाग बने सैंटा क्लॉस

नई दिल्ली 25 दिसम्बर। क्रिसमस पर क्रिकेटर्स ने अपनी-अपनी तरह से फैन्स को क्रिसमस विश किया. भारतीय क्रिकेटर विरेंदर सहवाग, शिखर धवन और हरभजन सिंह फुल मूड में नजर आए. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स ने भी फैन्स को विश किया. टी-20 में श्रीलंका को 3-0 से हराने के बाद टीम इंडिया ने भी क्रिसमस पार्टी की। सभी क्रिकेटर्स ने सैंटा कैप पहनी और फोटो क्लिक कराई।
हर बार की तरह सहवाग का ट्वीट काफी मजेदार रहा. उन्होंने फनी फोटो के साथ फनी कैप्शन लिखा- मेरी क्रिसमस, तेरी क्रिसमस सबकी क्रिसमस।वहीं धवन श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया के साथ नहीं हैं उन्होंने पत्नी के साथ क्रिसमस सॉन्ग गाकर और डांस करके सभी को विश किया।