मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (33) ने इसी माह गोवा में मंगेतर हर्ष लिंबचिया के साथ सात फेरे लिए थे। भारती-हर्ष की अब हनीमून के लिए रवाना हो गये हैं। इसकी जानकारी खुद भारती ने इंस्टाग्राम पर दी है। उनकी ताजा पोस्ट के मुताबिक, वे हर्ष के साथ पूरे 1 महीने के लिए यूरोप की सैर करने निकल पड़ी हैं। यह जोड़ी मुंबई एयरपोर्ट से पहले दुबई के लिए रवाना हुई। भारती और हर्ष ने अपने हनीमून की तस्वीरें साझा की है, जिसमें जोड़ी क्रिसमस एन्जॉय करती नजर आ रही है।
अक्षय की पैड मैन का दूसरा गाना रिलीज
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म पैड मैन इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है और इसके पहले गाने को भी काफी पसंद किया गया है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना द पैड मैन सॉन्ग रिलीज कर दिया है। इस गाने में पैड मैन बनने की जर्नी को खूबसूरत तरीके से दर्शाया गया है। गाने के बीच में आपको शानदार डायलॉग सुनने को मिलेगा। पैड मैन के टाइटल ट्रैक को मीका सिंह ने गाया है। इसका म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है, जबकि लिरिक्स कौसर मुनीर की है।