झाबुआ-रतलाम सड़क पर बना
झाबुआ, 27 दिसंबर। झाबुआ-रतलाम मुख्य सड़क पर बना एक ब्रिज धंस गया है। पुल में कई दरारें आ गई हैं और पुल पूरी तरह से गिरने की स्थिति में आ गया है। ब्रिज की स्थिति को देखते हुए यातायात पूरी तरह रोक दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक झाबुआ और रतलाम को जोडऩे वाली मुख्य सड़क पर बना एक ब्रिज धंस गया है। ये ब्रिज कल्याणपुरा और रायपुरिया के बीच ग्राम रामनगर के पास बना है। ब्रिज में कई स्थानोंं पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं हैं और पुल का बीच का हिस्सा ढहने की स्थिति में आ गया है। ऐहतियातन ब्रिज पर यातायात रोक दिया गया है और ब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई हैं।
सड़क का ये हिस्सा झाबुआ से रतलाम की ओर जाते हुए कल्याणपुरा से आगे ग्राम रामनगर के पास बना है। पूल पर इतनी बड़ी दरारें आने का फिलहाल कोई कारण समझ नहीं आ रहा है। फिलहाल यातायात रोककर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया है।
सैकड़ों वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगीं : झाबुआ पुलिस अधीक्षक महेश चंद्र जैन ने कहा, ‘रायपुरिया पुलिस थानांतर्गत पेटलावद तहसील के ग्राम अलसियाखेड़ी (रामनगर) में एक पुल आज दोपहर ढ़ह गया।Ó उन्होंने कहा कि इस पुल की मरम्मत होने तक वाहनों को दूसरे मार्ग पर मोडऩे के लिए कदम उठाये जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस पुल के टूटने से झाबुआ-रतलाम मार्ग पर सैकड़ों वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
1976 में बना था पुल, जांच के आदेश दिए
लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने मुझे बताया कि जो पुल गिरा है, वो 1976 में बना था, जर्जर स्थिति होने के कारण पुल गिरा है, इसके जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट नहीं आने तक स्थिति कुछ नहीं कही जा सकती। जो पुल गिरा है, उसका शीघ्र ही निर्माण किया जाएगा।
रामपाल सिंह, लोक निर्माण विभाग
मंत्री, मप्र